वायर्स हो या किसी प्रकार का केबल सबका काम एक ही है सिग्नल या इलेक्ट्रिसिटी को एक जगह से दूसरे जगह पहुंचाने का। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सिग्नल के तौर पर डाटा को एक जगह से दूसरे जगह भेजते है। इसके लिए किसी तरह के केबल को मीडिया के तौर पर यूज किया जाता है। यह दो तरह के हो सकते है। गाइडेड और अनगाइडेड। अनगाइडेड मीडिया ऐसे मीडिया होते है जिन्हे कोई मीडियम की आवश्यकता नही होती। यह विद्युत चुम्बकीय तरंगों के माध्यम के सिग्नल को जगह से दूसरे जगह पहुंचाते है।
Also Read: How To Earn From Google Adsense In Hindi
तो वही गाइडेड मीडिया को सिग्नल ट्रांसमिट करने के लिए फिजिकल मीडियम की आवश्यकता होती है। गाइडेड मीडिया मुख्य तौर पर तीन तरह के होते है, पहला ट्विस्टेड पेयर, दूसरा कोएक्सियल केबल और तीसरा फाइबर ऑप्टिक। आज के इस आर्टिकल में हम ऑप्टिकल फाइबर और कोएक्सियल केबल के बारे में जानेंगे। हम ऑप्टिकल फाइबर और कोएक्सियल केबल में क्या अंतर है यह भी जानेंगे। तो आईए सबसे पहले तो दोनो के बारे में जान लिए है। फिर इनके बीच का अंतर समझेंगे।
ऑप्टिकल फाइबर क्या होता है?
ऑप्टिकल फाइबर एक तरह का गाइडेड मीडिया होता है। यह फिजिकली ग्लास, सिल्लिका और प्लास्टिक से बना होता है। इसके अंदर सिग्नल लाइट के तौर पर पास होते है। यह टोटल इंटरनल रिफ्लेक्शन के सिद्धांत पर काम करता है। इसका इस्तेमाल डाटा ट्रांसफर में किया जाता हैं। यह दूर तक अच्छे से डाटा को भेजने में सक्षम होता है। यह बिना डाटा के क्वॉलिटी और स्पीड आदि को लूज किए ट्रांसमिट कर देता है। आज के समय में ऑप्टिकल फाइबर का इस्तेमाल इंटरनेट के ट्रांसमिशन में पूरी दुनिया में किया जाता है।
बात करे इसके बनावट की तो इसके अंदर कांच की बेहद पतली पाइप बनी होती है। इसी के अंदर से सिग्नल टोटल इंटरनल रिफ्लेक्शन के माध्यम से फ्लो होता रहता हैं। ऑप्टिकल फाइबर के प्रकार की बात करे तो यह दो तरह के होते है। सिंगल मोड और मल्टी मोड फाइबर।
Also Read: What Is Wi-Fi Uses And How Does It Works In Hindi
कोएक्सियल केबल क्या होता है?
Coaxial cable के बारे में जानने से पहले आप एक बार अपने घर में लगे डिश के केबल को देखे। जी हां, इसे ही coaxial cable कहा जाता है। इसका इस्तेमाल audio, video सिग्नल को भेजने के लिए किया जाता है। इसमें चार लेयर होता है। जिसमे बाहरी परत सिर्फ इंसुलेशन के लिए होता है, जबकि इसके अंदर ऑडियो सिंगनल और वीडियो सिग्नल के दो अलग अलग वायर्स होते है। इनको एक के साथ एक मिक्स होने से बचाने के लिए बीच में एक इंसुलेटर भी होता है। इस केबल के माध्यम से इंटरनेट और डाटा को भी ट्रांसफर किया जाता है। यह कॉपर के बने होते है और इसी से सिग्नल को ट्रांसमिट किया जाता है।
ऑप्टिकल फाइबर vs कोएक्सियल केबल
अब तक तो आप दोनो ही तरह के वायर के बारे में भली भाती जान ही गए होंगे। आईए अब हम आपको इस टेबल के माध्यम से दोनो के बीच के अंतर को समझाते है। इस टेबल को देखे।
Sr. No | ऑप्टिकल फाइबर | कोएक्सियल केबल
| |
1. | बनावट | इसे बनाने के लिए प्लास्टिक और ग्लास का उपयोग किया जाता है। | इसे प्लास्टिक और कॉपर वायर से बनाया जाता है। |
2. | ट्रांसमिन टाइप | यह लाइट के फॉर्म में डाटा को टोटल इंटरनल रिफ्लेक्शन के मदद से ट्रांसमिट करता है। | यह इलेक्ट्रिक सिग्नल के मदद से डाटा को भेजता है। |
3. | खर्च | ऑप्टिकल फाइबर महंगे होते है और इनका इंस्टालेशन भी महंगा होता है। | यह ऑप्टिकल फाइबर के तुलना में सस्ते होते है। |
4. | Weight | यह हल्के होते है। | यह थोड़े भारी होते है। |
5. | डायमीटर | यह काफी पतले होते है। | यह थोड़े मोटे होते है। |
6. | इंस्टालेशन | इसके इंस्टालेशन में काफ़ी समय लगता है और यह थोड़ा मुश्किल भी होता है। | इसे काफी आसानी से इंस्टॉल किया जा सकता है। |
7. | यूजेस | ऑप्टिक फाइबर का इस्तेमाल इंटरनेट आदि के ट्रांसमिशन में किया जाता है। | Coaxial fibre का इस्तेमाल dish cable के तौर पर मेनली किया जाता है। |
ये तो थे कुछ मुख्य अंतर ऑप्टिकल फाइबर और कोएक्सियल केबल के बीच। आईए अब आपको इनसे जुड़ा हुआ कुछ faqs यानी की अक्सर पूछे जाने वाले सवाल बताते है।
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
- ऑप्टिकल फाइबर का क्या यूज है?
ऑप्टिकल फाइबर को मुख्य तौर पर दूर तक सिग्नल को भेजने के लिए किया जाता है। इसके मदद से इंटरनेट और डाटा को भी भेजा जाता है।
- कोएक्सियल केबल का क्या यूज है?
इसको मुख्य तौर पर dish केबल में किया जाता हैं। इसके मदद से ऑडियो और वीडियो सिग्नल को भेजा जाता हैं।
- ऑप्टिकल फाइबर और कोएक्सियल केबल में क्या अंतर है?
ऑप्टिकल फाइबर में डाटा लाइट के फॉर्म में ट्रांसमिट होता है तो वही कोएक्सियल में यह कॉपर वायर के द्वारा संचालित होता है।
- ऑप्टिकल फाइबर और कोएक्शियल में से महंगा कौन सा होता है?
ऑप्टिकल फाइबर कोएक्शियल की तुलना में काफी महंगा होता है।
Also Read: What Is Wifi Passwords Map Instabridge App In Hindi
Conclusion
आज का यह आर्टिकल यही समाप्त हुआ। आज के इस आर्टिकल में हमने ऑप्टिकल फाइबर और कोएक्सियल केबल में क्या अंतर है यह जाना। हमने ऑप्टिकल फाइबर और कोएक्सियल केबल दोनो के ही बारे में विस्तार से जाना। हम उम्मीद करते है की आप इन सभी चीजों को अच्छे से समझें होंगे। आप अपनी राय हमे नीचे कमेंट में बता सकते है। अगर आपके पास कोई सवाल है तो भी आप हमसे कॉमेंट में पूछ सकते है। हम आपके सवालों के जवान अवश्य देंगे। मिलते है फिर एक नए और जानकारी से भरे हुए आर्टिकल के साथ, तब तक आप हमारे वेबसाइट को बुकमार्क करले और बने रहे हमारे साथ।