What Is Resume, How To Make a Resume Through Mobile In Hindi

Editorial Staff
8 Min Read
What Is Resume, How To Make a Resume Through Mobile In Hindi

आपने अक्सर किसी भी जॉब के लिए अप्लाई करने के दौरान रिज्यूम शब्द जरूर सुना होगा। अकसर रिक्रूटर जॉब के लिए अप्लाई करने वाले से उसका रिज्यूम मांगते है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है की आखिर रिज्यूम क्या होता है। और एक अच्छा रिज्यूम कैसे बनाए।

आज के इस आर्टिकल में हम इसी के बारे में जानने जा रहे है। हम आपको रिज्यूम के बारे में सारी जानकारी उपलब्ध कराने जा रहे है। इसके अलावा हम आपको Mobile से Resume कैसे बनायें? यह भी बताएंगे। तो आईए सबसे पहले रिज्यूम क्या होता है जाने लेते है। इसके बाद हम इसे बनाना भी सीखेंगे।

Also Read: What Is Google Play Game, How To Use It In Hindi

रिज्यूम क्या होता है?

रिज्यूम एक तरह का डॉक्यूमेंट होता है जो की आपके बारे में विस्तार से बताता हैं। जैसे की नाम, पता, एजुकेशन क्वालिफिकेशन, स्किल्स आदि। जब भी आप कही जॉब के लिए अप्लाई करते है तो रिक्रूटर इसी डॉक्यूमेंट की मांग करता है। इसलिए इसका काफी यूज भी हैं। इसके अलावा चुकी यह आपके बारे में बताता है, इसलिए इसको सही से बनाना काफी आवश्यक है। आप अपने बारे में इसमें बताते है। आईए अब एक अच्छे रिज्यूम कैसे बनाए यह सीखते है।

एक अच्छा रिज्यूम कैसे बनाए

एक अच्छा रिज्यूम बनाने के लिए आपको कुछ बातो का खास ध्यान रखना चाहिए। इसके बाद ही आप एक अच्छा और प्रभावी रिज्यूम बना पाएंगे। आईए इन पॉइंट्स को देखते है।

  • रिज्यूम हमेशा न ज्यादा बड़ा बनाए न ज्यादा छोटा। आप अपने सारे डिटेल्स को इसमें शॉर्ट में रखे।
  • आप अपने सारे इन्फॉर्मेशन को up-to-date रखे। अपना डिटेल्स जैसे की एजुकेशन, जॉब एक्सपीरियंस, स्किल्स इत्यादि।
  • एजुकेशन डिटेल्स को हमेशा क्रोनोजिकल ऑर्डर में लिखे। जिसमे सबसे ऊपर अभी का कोर्स या डिग्री होना चाहिए।
  • रिज्यूम को अट्रैक्टिव बनाए लेकिन ज्यादा डिजाइन का यूज न करे। इससे आपका इंप्रेशन खराब पर सकता है।
  • रिज्यूम का फॉर्मेट स्टैंडर्ड होना चाहिए और यह एक से दो पेज का ही होना चाहिए।

रिज्यूम में क्या क्या लिखे

रिज्यूम में आप अपना नाम, एड्रेस, कांटेक्ट डिटेल्स, एजुकेशन क्वालिफिकेशन, स्किल्स इत्यादि को अच्छे से लिखे। इसके अलावा आप कोशिश करे की रिज्यूम 1 से 2 पेज का ही हो। यह न तो बहुत बड़ा होना चाहिए न ही बहुत छोटा। आप अपने रिज्यूम को अट्रैक्टिव भी बना सकते है। इसके अलावा आप अपने रिज्यूम में ऑब्जेक्टिव, अपना गोल इत्यादि भी मेंशन कर सकते है। अगर आपने कोई अचीवमेंट हासिल किया है तो उसे भी मेंशन करे।

Also Read: What Is Mobile Marketing And Why It Is Important In Hindi

Mobile से Resume कैसे बनायें?

आज के समय में मोबाइल फोन का यूज हर कोई करता है। और आप मोबाइल फोन के मदद से रिज्यूम भी बना  सकते है। इसके लिए आपको कई सारे एप्स भी मिल जाएंगे। इनके मदद से रिज्यूम काफी आसानी से बना सकते है। हम आपको कुछ एप्स के नाम बताते है जिसके मदद से आप रिज्यूम आप बना पाएंगे। यह ऐप कुछ इस प्रकार है।

  • रिज्यूम बिल्डर
  • इंटेलिजेंट सीवी मेकर
  • प्रोफेशनल रिज्यूम बिल्डर
  • रिज्यूम बिल्डर एंड सीवी मेकर
  • सीवी मेकर

आप इनमे से किसी का भी यूज करके रिज्यूम बना सकते है। सभी ऐप में लगभग एक जैसा ही स्टेप होता है। जिसको फॉलो करके आप रिज्यूम बना पाएंगे। इन स्टेप्स को देखे।

  1. सबसे पहले आप अपने पसंद या जानकारी के हिसाब से किसी एक रिज्यूम मेकर ऐप को डाउनलोड करले।
  2. इसके बाद आप इसमें लॉगिन या साइनअप करले।
  3. इसके बाद आप उपलब्ध सभी सेक्शन को भरे जैसे की नेम, एजुकेशन, स्किल्स, जॉब टाइप इत्यादि।अगर आप कुछ और लिखना चाहते है तो उसका सेक्शन add करके लिखे।
  4. इसके बाद आप थीम और डिजाइन चुने आप font साइज और डिजाइन को भी कस्टमाइज कर सकते है।
  5. इसके बाद आप अपने रिज्यूम को डाउनलोड कर पाएंगे। आप इसे जेपीजी, पीडीएफ इत्यादि फाइल में डाउनलोड कर पाएंगे।

Resume और सीवी में अंतर

आपने अक्सर रिज्यूम और सीवी दोनो का नाम सुना होगा। लेकिन दोनो में क्या अंतर है यह नहीं जानते होंगे। इसके अलावा तो बहुत से लोगो को दोनो एक ही चीज लगता है। लेकिन दोनो अलग अलग होते है।

जहा रिज्यूम आपके बारे में शॉर्ट में बताता है और यह एक से दो पेज का होता है तो वही सीवी (curriculum vitae) आपके बारे में विस्तार से बताता है और यह कई पेज का होता है। इसमें आपके बारे में आपका एक्सपीरियंस, आपका पूरा डिटेल्स विस्तार से होता है। अकसर फ्रेशर यानी नए लोगो से रिक्रूटर रिज्यूम मांगते है। जबकि अगर आप जॉब स्विच करते है तो आपसे सीवी मांगा जा सकता है। तो यह तो था Resume और सीवी में अंतर आईए अब आपको कुछ faqs बता देते है।

Also Read: What Is Share Market, And How Does It Works In Hindi

FAQ ( अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

  1. रिज्यूम क्या होता है?

रिज्यूम एक तरह का written डॉक्यूमेंट होता है जो की आपके बारे में विस्तार से बताता हैं। जैसे की नाम, पता, एजुकेशन क्वालिफिकेशन, स्किल्स इत्यादि।

  1. एक अच्छा रिज्यूम कैसे बनाए?

एक अच्छा रिज्यूम में आपका पूरा डिटेल्स शॉर्ट में होता है। इसके अलावा यह एक से दो पन्ने का हो सकता है।

  1. रिज्यूम कितने पेज का होना चाहिए?

रिज्यूम अमूमन 1 से 2 पेज का होना चाहिए। इससे अधिक बड़ा होने पर यह सीवी के कैटेगरी में चला जाता है।

  1. क्या रिज्यूम हम मोबाइल से बना सकते है?

हां, आप ऑनलाइन इसे मोबाइल एप्स के मदद से बना सकते है।

  1. मोबाइल से रिज्यूम बनाने के लिए किस ऐप का यूज करे?

आप प्ले स्टोर पर उपलब्ध ढेरो एप्स से किसी का चयन कर सकते है। आप रिज्यूम बिल्डर, इंटेलिजेंट सीवी मेकर आदि का उपयोग कर सकते है।

Conclusion

आज हर किसी को एक अच्छा जॉब चाहिए और आप इसके लिए अप्लाई भी करते है। लेकिन रिक्रूटर सबसे पहले आपके रिज्यूम को देखता है। इसलिए एक अच्छा रिज्यूम काफी आवश्यक है। आज के इस आर्टिकल में हमने आपको रिज्यूम क्या होता है, यह बताया। इसके अलावा हमने आपको इसको कैसे बनाना है यह भी बताया।

इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद से आप Mobile से Resume कैसे बनायें? यह भी सीख गए होंगे। यह आर्टिकल आपको कैसा लगा, हमे बताना न भूलें। मिलते है फिर एक नए आर्टिकल के साथ। तब तक आप हमारे वेबसाइट के ऊपर अपलोड अन्य आर्टिकल को पढ़ कर अपना जानकारी बढ़ा सकते है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *