What Is LinkedIn And How To Create A linkedin Account In Hindi

Editorial Staff
7 Min Read
What Is LinkedIn And How To Create A linkedin Account In Hindi

Linkedin एक चर्चित सोशल मीडिया साइट है। जिसको ऐप और वेबसाइट दोनो ही के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है। यह बाकी के सोशल मीडिया साइट्स से बिलकुल अलग है। यहां आप अपना अकाउंट बनाके जॉब तलाश सकते है। अगर आप जॉब ढूंढ रहे है तो आपको linkedin के बारे में अवश्य जानना चाहिए। आज का यह आर्टिकल काफी महत्पूर्ण है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको linkedin क्या है और linkedin पर अकाउंट कैसे बनाएं। यह सभी जानकारी देने जा रहे है। तो आईए सबसे पहले तो linkedin क्या है यह जान लेते है, इसके बाद हम इसपर अकाउंट कैसे बनाएं यह भी जानेंगे।

Also Read: Boost your phone performance using the new Phone Booster app

Linkedin क्या है?

Linkedin एक प्रोफेशनल्स सोशल मीडिया प्लेटफार्म है। लेकिन यह बाकी के अन्य सोशल मीडिया से बिलकुल अलग है। यह एक जॉब और एम्प्लॉयमेंट ओरिएंटेड ऑनलाइन प्लेटफार्म है। इसकी शुरुवात 5 मई 2003 को की गई थी। इस प्लेटफार्म पर 200 से भी अधिक देश के लोग जुड़े हुए है। इस पर लगभग 800 मिलियन से भी अधिक यूजर्स है और इसका इस्तेमाल पूरी दुनिया के 200 से भी अधिक देश में किया जाता है। साल 2016 में इसको माइक्रोसॉफ्ट ने एक्वायर कर लिया था। अब इसका संचालन माइक्रोसॉफ्ट ही करती है। आप इसको वेबसाइट और ऐप दोनो ही माध्यम से यूज कर सकते है। आईए सबसे पहले तो linkedin पर अकाउंट कैसे बनाएं यह जान लेते है।

linkedin पर अकाउंट कैसे बनाएं।

Linkedin को आप ऐप या वेबसाइट दोनों ही माध्यम से यूज कर सकते है। अगर आप इसका ऐप यूज करना चाहते है तो आप इसे प्ले स्टोर या किसी भी अन्य ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते है। इसके बाद आपको इस पर अकाउंट बनाना होगा। ऐप और वेबसाइट दोनो ही जगह अकाउंट बनाने का प्रोसेस लगभग एक समान ही है। आईए अकाउंट बनाने के प्रोसेस को देखते है। यह कुछ इस प्रकार है:

  • सबसे पहले तो आप अपना ऐप ओपन करले अगर आप वेबसाइट यूज करना चाहते है तो इसके ऑफिस वेबसाइट पर आ जाएं। आप यहां क्लिक करके भी ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते है।
  • इसके बाद आप नीचे में new to linkedin ऑप्शन पर क्लिक करे।
  • इसके बाद आप ईमेल पासवर्ड से अकाउंट बना सकते है या फिर गूगल के मदद से भी अकाउंट क्रिएट कर सकते है।

बस इतना करते ही आपका अकाउंट क्रिएट हो जाएगा। इसके बाद आप अपना प्रोफाइलिंग करले और सभी जरूरी डिटेल्स भर दे। आप अपने अकाउंट को अच्छे से सारे डिटेल्स भर के रखे। अपने प्रोफाइल में आप सारी डिटेल्स जैसे को स्किल, एक्सपीरियंस आदि अच्छे से भरे।

Also Read: What Is Google Play Game, How To Use It In Hindi

Linkedin के फायदे

Linkedin के एक नही कई फायदे है। यह आपको अलग अलग प्रोफेशनल लोगो से जुड़ने में मदद करता है। आप अपने मन मुताबिक किसी कंपनी से इसके मदद से जुड़ पाएंगे। चुकी यहा एंप्लॉय और एंप्लॉयर दोनो ही उपलब्ध होते है। आप जॉब, इंटरशिप सब कुछ के लिए यहां से अप्लाई कर सकते है। कई बड़ी बड़ी कंपनिया और छोटी कंपनिया भी यहा से एंप्लॉयर्  ढूंढते हैं। इस हिसाब से देखे तो linkedin के कई सारे फायदे है। अगर आप जॉब या इंटर्नशिप की तलाश में है तो linkedin पर आपका अकाउंट जरूरी ही होना चाहिए।

Linkedin प्रोफाइल को कैसे बनाए जॉब रेडी

Linkedin प्रोफाइल को मेंटेन करना काफी आवश्यक होता है। चुकी आप linkedin के माध्यम से जॉब, पार्ट टाइम जॉब, इंटर्नशिप आदि के लिए अप्लाई करेंगे तो आपका प्रोफाइल भी मेंटेन रहना चाहिए। कोई भी रिक्रूटर सबसे पहले आपका प्रोफाइल ही चेक करता है। इसलिए इसे अच्छे से मेंटेन करके रखे। आप अपना डिटेल्स जैसे की क्वालिफिकेशन, स्किल्स सब अपडेट रखे। इसके अलावा आप अपना सीवी भी अपडेट रखे।

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

  1. Linkedin क्या है?

Linkedin एक प्रोफेशनल्स सोशल मीडिया प्लेटफार्म है। जिसके माध्यम से आप रिक्रूटर और प्रोफेशनल लोगो से जुड़ सकते है। आप इसके मदद से जॉब और इंटर्नशिप के लिए भी अप्लाई कर सकते है।

  1. Linkedin का क्या यूज है?

Linkedin के मदद से आप जॉब और इंटर्नशिप के लिए भी अप्लाई कर सकते है और आप अलग अलग प्रोफेशन के लोगो से भी जुड़ सकते है। 

  1. Linkedin के पैरेंट कंपनी का क्या नाम है?

Linkedin के पैरेंट कंपनी का नाम माइक्रोसॉफ्ट है।

इसे माइक्रोसॉफ्ट में साल 2016 में एक्वायर किया था।

  1. क्या linkedin पर कोई भी अकाउंट बना सकता है? 

यह बिलकुल मुफ्त है और इस पर कोई भी अकाउंट बना सकता है।

5..Linkedin की शुरुवात कब हुई थी?

Linkedin की शुरुवात मई 2003 में हुआ था।

Also Read: WP Unblocker: How to unblock yourself from Whatsapp in hindi

Conclusion

इस प्रकार से यह linkedin के जानकारी से भरा आर्टिकल समाप्त हुआ। आज के इस आर्टिकल में हमने LinkedIn क्या है और linkedin पर अकाउंट कैसे बनाएं यह सब जाना। आप इस आर्टिकल के मदद से linkedin के बारे ने जान पाएंगे। यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमे जरूर बताए। आप अपने  शिकायत और सुझाव हमे बता सकते है, आप इसके लिए कॉमेंट बॉक्स का इस्तेमाल करे । मिलते है फिर एक नए और बेहतरीन आर्टिकल के साथ। तब तक के लिए अलविदा ब बाय।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *