How To Earn From Google Adsense In Hindi

Editorial Staff
7 Min Read
adsense approval trick in hindi

आज ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए लोग अलग अलग तरीके अपना रहे है। अगर आप ऑनलाइन पैसे कमाने की तलाश में है और  कुछ genuine तरीका जानना चाहते है, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको एक बेहतरीन तरीका बताने जा रहें है। हम आपको गूगल ऐडसेंस से बारे में बताने जा रहे है। आज इस आर्टिकल में हम गुगल एडसेंस से पैसे कैसे कमाएं यह जानेंगे, तो आईए सबसे पहले जान लेते है की आखिर गूगल एडसेंस क्या है। इसके बाद हम इसके बाकी के अन्य बातो को भी जानेंगे।

Also Read: What Is Wi-Fi Uses And How Does It Works In Hindi

गूगल एडसेंस क्या है?

गूगल एडसेंस एक एड नेटवर्क है जो की गूगल के द्वारा संचालित होता है। इसकी शुरुवात गूगल के द्वारा 2003 में किया गया था। इसके माध्यम से आप अपने यूट्यूब चैनल, वेबसाइट, ब्लॉग आदि को मोनेटाइज करके इससे पैसे कमा सकते है। मोनेटाइज होने के बाद आपके चैनल या वेबसाइट पर एड आता है जिसको गूगल एडसेंस ऑपरेट करती है। इससे जनरेट होने वाले रेवेन्यू को गूगल और आपके बीच 70-30 के रेश्यो में बाटा जाता है। आप इसके द्वारा कमाए गए पैसों को अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए आपको मिनिमम 100 डॉलर पूरा करना होता है। आईए अब इससे पैसे कमाने के तरीके देखते है।

  1. ब्लॉग और वेबसाइट बनाकर पैसे कमाएं

जब भी आपको कुछ जानना होता है तो सीधे आप गूगल पर सर्च करते है। अब जो वेबसाइट आपके सामने खुल कर आता है उसपर आपने देखा होगा की एड भी आता होगा। यह गूगल एडसेंस की वजह से आता है। आप अपने वेबसाइट पर भी गूगल ऐडसेंस से मोनेटाइजेशन कराकर ऐड दिखा सकते और पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी वेबसाइट पर अलग-अलग आर्टिकल डालने होंगे और वह जेनुइन होने चाहिए। उसके  बाद आप गूगल ऐडसेंस से अप्रूवल लेकर पैसे कमा पाएंगे। आप अपने अनुसार वेबसाइट पर एड लगा सकते है और ढेर सारा पैसा भी कमा सकते है। गूगल आपके पेज पर एड के व्यूज और क्लिक दोनो के लिए ही पैसे देता है।

  1. यूट्यूब चैनल बनाकर पैसे कैसे कमाएं

आपने यूट्यूब चैनल के विडियोज पर एड तो देखा ही होगा। यह गुगल एडसेंस के जरिए होता है और इससे चैनल के ऑनर को भी पैसे मिलते है। इसके लिए आपको अपने चैनल को मोनेटाइज करना परेगा तब ही आप अपने चैनल से पैसे कमा पाएंगे। आपके चैनल पर आने वाले एड से आप पैसे कमा पाएंगे।

यूट्यूब चैनल को मोनेटाइज कैसे करे

इसके लिए आपके पास एक यूट्यूब चैनल होना चाहिए जिसपर आप ओरिजिनल कॉन्टेंट डालते हो। आपके पास 1000 सब्सक्राइबर होने चाहिए और कम से कम 4000 hour का व्यूज भी होना चाहिए। तब जाके आप अपने चैनल को गूगल एडसेंस से मोनेटाइज करा पाएंगे और गुगल एडसेंस से पैसे कमा पाएंगे। इसके लिए आप अपने चैनल पर रेगुलर तौर पर जेनुइन विडियोज डालते रहे। इससे लोगो का इंटरेक्शन आपके चैनल से बढ़ेगा और आपका चैनल ग्रो भी करेगा।

Also Read: What Is SMPS Types And How Does It Work In Hindi

गूगल एडसेंस के अप्रूवल के इन बातो का रखे ध्यान

सबसे पहले तो आपको गूगल एडसेंस पर अकाउंट क्रिएट करना होगा। इसके लिए आपका उम्र कम से कम 18 वर्ष होना चाहिए। आप गूगल एडसेंस के नियमो का पालन करे। और हां, आप अपना सभी डिटेल्स सही से भरे क्युकी जैसे ही आप 10 डॉलर की कमाई पूरी करेंगे तो गूगल के तरफ से एक पिन पोस्ट से आपके एड्रेस पर भेजा जाएगा। और जब आप 100 डॉलर को क्रॉस कर लेंगे तो आप अपने कमाए हुए पैसे निकाल सकेंगे। आईए अब हम आपको गूगल ऐडसेंस की खुबिया बताते है।

गूगल एडसेंस के फायदे

गूगल ऐडसेंस किसी भी अन्य एड सर्विस से काफी अलग है। इसके साथ आपको कई सारी सुविधाए भी मिलती है। आईए अब हम इसके फायदों को एक एक करके जानते है।

  • गूगल एक जाना माना कंपनी है। इस वजह से एडसेंस पर गूगल का भरोसा का फायदा हमे मिलता है। हम इस पर आसानी से भरोसा कर सकते है।
  • यह अन्य एड सर्विस से काफी अच्छा पैसा देता है। इसलिए आप इससे अच्छा पैसा कमा सकते है।
  • आप अपने कमाए हुए पैसे आसानी से बैंक में निकाल सकते है। जैसे ही आपके कमाए हुए पैसे 100 डॉलर हो जाए आप इसे निकाल सकते है।
  • आप इससे पैसे हर समय कमा सकते है। गूगल ऐडसेंस का सर्वर कभी डाउन नही होता। इसलिए इससे आप अच्छा रेवेन्यू जनरेट कर सकते है।

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

  1. गुगल एडसेंस क्या है?

गुगल एडसेंस एक एड नेटवर्क है जो की आपके कॉन्टेंट जैसे की ब्लॉग यूट्यूब को मोनेटाइज करके पैसे कमाने का मौका देता है।

  1. गुगल एडसेंस की शुरुआत कब हुई थी?

गुगल एडसेंस की शुरुआत 18 जून 2003 को हुआ था।

  1. गूगल एडसेंस पेमेंट कैसे देता है?

जैसे ही आपका एडसेंस अकाउंट में 100 डॉलर या इससे अधिक जमा हो जाए तब आप इसे अपने अकाउंट में विड्रॉ कर सकते है।

  1. गूगल एडसेंस की जगह और कौन सा एड सर्विस यूज कर सकते है।

आप इसके जगह पर ezoic, propeller आदि का यूज किया जा सकता है।

  1. गूगल एडसेंस से कितना कमा सकते है?

गूगल एडसेंस से आप लाखो कमा सकते है। इसका कोई लिमिट नही है।।

Also Read: What Is Bookmark, And How to Make Or Remove In Web Browser In Hindi

Conclusion

आज के इस आर्टिकल में हमने गूगल एडसेंस के बारे में जाना। हमने इससे पैसे कमाने के तरीके के बारे में भी जाना। उम्मीद है यह आर्टिकल आपके लिए फायदेमंद रहा होगा और आप इससे पैसे भी कमाना सीख गए होंगे। अगर आपके पास इससे रिलेटेड को कोई सवाल है तो आप हमसे कॉमेंट में पूछ सकते है। हम आपके सवाल का अवश्य देंगे।  मिलते है फिर अगले आर्टिकल के साथ, तब तक आप हमारे वेबसाइट को बुकमार्क करले।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *