bharat ka kshetrafal kitna hai

आज के हमारे आर्टिकल का मुख्य विषय है कि हमारी मातृभूमि भारत का साल 2021 में क्षेत्रफल आखिर कितना है। अगर आप हमारे देश के भोगौलिक क्षेत्र के बारे में सटीक जानकारी हासिल करना चाहते हैं या फिर आपको देश के कुल क्षेत्रफल की मालूमात नहीं है तो आपने अपना नाॅलेज बढ़ाने और योग्य जानकारी हासिल करने के लिए बिलकुल सही आर्टिकल पसंद किया है क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कि 2021 में भारत का कुल क्षेत्रफल कितना है यानी हमारे देश भारत की कुल जमीन कितनी है।

दोस्तों, हमारा देश एक ऐसा बिन साम्प्रदायिक सौहार्द से भरा देश है कि जहां विविधता में एकता ही देश की मुख्य पहचान है। हमारे देश की संस्कृति का तो विश्व भर में कोई सानी ही नहीं। दोस्तों, बात विज्ञान की हो या मनोरंजन की लेकिन दुनिया के कोने-कोने में भारतीयों ने सफलता के झंडे गाड कर देश का नाम रौशन किया है। दोस्तों, हमारे देश की विविधताओं के कारण ही आज भारत पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। अगर हम देश की जनसंख्या की बात करते हैं तो भारत की कुल जनसंख्या करीब 134 करोड़ है और यह विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है। हमारे देश की मुलाकात को आने वाले लोगों को हर कदम पर एक अलग संस्कृति और सभ्यता देखने को मिलती है और यह हमारे देश हिंदुस्तान के और हर हिन्दुस्तानी के लिए एक गर्व की बात है।

जनसंख्या की दृष्टि से भले ही हमारा देश दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है लेकिन भारत का क्षेत्रफल अधिक बड़ा भी नही है। क्योंकि हमारे देश का अलग अलग विभाजन होने के कारण भारत के कुछ क्षेत्रों पर चीन और पाकिस्तान ने कब्जा कर लिया है। तो चलिए अब हम आगे जानते हैं भारत का क्षेत्रफल कितना है?

bharat ka kshetrafal kitna hai

भारत का क्षेत्रफल कितना है?

इसी साल यानी की 2021 में भारत का कुल क्षेत्रफल 32 87 263 वर्ग किलोमीटर है जो कि विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है और इसमें 29 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों के सभी क्षेत्र भी शामिल हैं। विश्व के कुल क्षेत्रफल में से 2.42% हिस्सा तो भारत का ही है और भारत की पश्चिम से पूर्व की लंबाई देखते है तो यह 2,933 किलोमीटर है और दक्षिण से उत्तर की लंबाई करीब 3214 किलोमीटर है। समुद्र तट से भारत की लंबाई करीब 15,300 किलोमीटर है।

भौगोलिक दृष्टि से देखें तो भारत का मुख्य भूभाग 8°4′ से लेकर 37°6′ उत्तर अक्षांश के दरमियान है और 68°7′ पूर्व देशांतर से 97°25′ पूर्व देशांतर के मध्य फैला हुआ है । भारत का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किमी. है । कर्करेखा हमारे देश को दो सामान भागों में विभाजित कर देती है । साल 2004 के पूर्व इसका सबसे दक्षिणी छोर इंदिरा पॉइंट के नाम से काहेलाता जाता था लेकीन उस बाद यह 2004 की सुनामी लहरों में नामशेष हो गया । भारत का अक्षांशीय और देशान्तारीय विस्तार करीब 30° है ।

भारत के समय पर देशंतारीय विस्तार का प्रभाव भी पड़ता है । समय की दृष्टि से देखें तो 1° की दूरी पर 4 मिनट का अंतर आता है और 15° की दूरी पर 60 मिनट यानी एक घंटे का फर्क आता है ।  

इसे पढ़िए ➤ फरीदाबाद में क्या है ?

राज्यो के अनुसार भारत का क्षेत्रफल कितना है?

राज्यो के अनुसार भारत के क्षेत्रफल को देखते ही तो राजस्थान सबसे बड़ा राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से गोवा देश का सबसे छोटा राज्य है। देश के कुल क्षेत्रफल का 10.41 प्रतिशत राजस्थान में है। राजस्थान का आकार दुनिया के 64 वें सबसे बड़े देश कांगो से थोड़ा ज्यादा है। भारत का सबसे बडा राज्य राजस्थान देश के सबसे छोटे राज्य गोवा (3,702 वर्ग किमी) से करीब 92 प्रतिशत बड़ा है।

राजस्थान के बाद आते है मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र राज्य । मध्य प्रदेश 532 वर्ग किमी के क्षेत्रफल से महाराष्ट्र से बड़ा है। इसी तरह से क्षेत्रफल के अनुसार उत्तर प्रदेश 4 वें और जम्मू और कश्मीर 5 वें स्थान पर है।

क्षेत्रफल की दृष्टी से शेष 5 भारतीय राज्यों के पास देश की 43.24% भूमि है, जबकि शीर्ष 10 में हिस्सेदारी 68.85% है। देश के 12 राज्यों में 1 लाख वर्ग किमी से ज्यादा का क्षेत्र है। यदि अगर हम अन्य 11 राज्यों के क्षेत्र की तुलना देशों के साथ करते हैं, तो ये हमारे देश के यह 11 राज्य दुनिया के अन्य 100 देशों में आ जाएंगे।

केंद्र शासित प्रदेशों में क्षेत्रफल के अनुसार अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (8,249) पहले स्थान पर हैं, और 30 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र के साथ लक्षद्वीप सबसे निचले स्थान पर है। भारत के 5 केंद्र शासित प्रदेशों का क्षेत्रफल 1,000 वर्ग किमी से भी कम है।

इसे पढ़िए ➤ दुबई किस देश में है ? | दुबई के बारे में जानकारी

क्षेत्रफल के अनुसार भारत के सबसे बडे जिले

क्षेत्रफल के अनुसार भारत के सबसे बड़े जिले 5 हैं,

1.कच्छ -गुजरात – क्षेत्रफल – 45652,

2.लेह -जम्मू और कश्मीर – क्षेत्रफल – 45110,

3.जैसलमेर-राजस्थान – क्षेत्रफल – 39313, बीकानेर -राजस्थान – क्षेत्रफल – 2846, बाड़मेर -राजस्थान क्षेत्रफल – 28393।

हमारे राष्ट्रीय प्रतीक

भारत देश का राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ है जिस पर उल्लेखित है कि दुश्मनों को भी माफ करना सीखें। वही हमारा राष्ट्रीय ध्वज है। वैसे तो हमारा मुल्क शांति प्रिय देश माना जाता है लेकिन कभीकभी यहां पर विभिन्न धर्म और संप्रदाय होने के कारण कभी-कभी ऐसा होता ही की विद्वेष उत्पन्न हो जाता है फिर भी भारत हमे सदैव एकता का ही संदेश देता है।

भारत का क्षेत्रफल और पड़ोसी मुल्क की सीमाएं

हमारे देश हिंदुस्तान के क्षेत्रफल की सीमा का करीब 7,516.6 किलोमीटर हिस्सा समुद्र तट से लगता है और 15,106.7 किलोमीटर भारत के पड़ोसी मुल्कों के साथ लगती है। इनमे से सबसे लम्बी सीमा बांग्लादेश के साथ ही लगती है जिसकी लंबाई 4,096.70 किलोमीटर है और सबसे कम अफगानिस्तान से लगती है। जिसकी लंबाई 106 किलोमीटर है।

इसे पढ़िए ➤ 97 किस देश का Telephone Code Hai ?

जानिए दुनिया के सबसे बड़े देशों का क्षेत्रफल

इसी क्रम में रूस दुनिया का सबसे बड़ा देश है जिसका क्षेतफल 1 करोड़ 71 लाख वर्ग किलोमीटर है और दूसरे स्थान पर कनाडा बिराजमान है जिसका क्षेत्रफल 99.84 लाख वर्ग किलोमीटर है और तीसरे नंबर पर देखते हैं तो यह स्थान संयुक्त राज्य अमेरिका है जिसका क्षेत्रफल 98.26 लाख वर्ग किलोमीटर है। क्षेत्रफल में चौथे स्थान पर भारत का पड़ोसी मुल्क चीन है जिसका क्षेत्रफल करीब 95.96 लाख वर्ग किलोमीटर है।

ब्राजील देश का क्षेत्रफल 85.14 लाख वर्ग किलोमीटर है और यह दुनिया का पांचवें नंबर का सबसे बड़ा देश है और ऑस्ट्रेलिया का नंबर क्षेत्रफल की दृष्टि से छठवा है। यानी की यह दुनिया का छठा सबसे बड़ा देश है जिसका क्षेत्रफल 77.41 लाख वर्ग किलोमीटर है और सातवें स्थान पर हमारा मुल्क भारत आता है जिसका क्षेत्रफल 32.87 लाख वर्ग किलोमीटर है।

इसे पढ़िए ➤ Asia का सबसे बड़ा Airport और Plane Capacity ?

इसे पढ़िए ➤ सौर मंडल में कितने ग्रह है उनके नाम और उनके Picture ?

निष्कर्ष:

आज के आर्टिकल मे हमने जाना कि Bharat ka kshetrafal kitna hai 2021 मे कितना ही। फ्रेंड्स हमने यह भी जाना की हमारा देश भारत विविध संस्कृतियों वाला देश है और अपनी इस संस्कृति और विविधता के कारण ही यह विश्वभर मे प्रशिद्ध है क्योंकी हमारा देश एक एसा मुल्क ही जो सभी धर्मो ले लोगो को मिलजुल कर एक साथ रहना सिखाता है।

देश ने ब्रिटिश साम्राज्य को तो देखा ही लेकीन इससे पहले भी हमारे पूर्वजो ने दूसरे साम्राज्य को भी देखा और हमे बताया और सदैव अपनी विरासत को बचा कर रखने की सलाह दि थी। हमारा देश की विश्व मे एक अहम भूमिका है। क्षेत्रफल और जनसंख्या की दृष्टि से हमारा देश एक विशाल देश है।

तो, फ्रेंड्स यह थी हमारे देश के क्षेत्रफल की जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट सेशन में जरूर बताएं। साथ ही आप हमारे इस आर्टिकल को अपने फ्रेंड्स और ग्रुप में शेयर कर सभी का नोलेज बढ़ाएं। धन्यवाद।

2 COMMENTS

  1. Can I just say what a relief to uncover an individual who really understands what theyre talking about on the web. You certainly know how to bring a problem to light and make it important. More people ought to read this and understand this side of the story. I was surprised that you arent more popular given that you most certainly have the gift.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here